जिन्दगी ये किस मोड पे ले आयी है ,
ना मा, बाप, बहन , ना यहा कोई भाई है .
हर लडकी का है Boy Friend, हर लडके ने Girl Friend पायी है ,
चंद दिनो के है ये रिश्ते , फिर वही रुसवायी है .
घर जाना Home Sickness कहलाता है ,
पर Girl Friend से मिलने को टाईम रोज मिल जाता है .
दो दिन से नही पुछा मां की तबीयत का हाल ,
Girl Friend से पल - पल की खबर पायी है,
जिन्दगी ये किस मोड पे ले आयी है .....
कभी खुली हवा मे घुमते थे ,
अब AC की आदत लगायी है .
धुप हमसे सहन नही होती ,
हर कोई देता यही दुहाई है .
मेहनत के काम हम करते नही ,
इसीलिये Gym जाने की नौबत आयी है .
McDonalds, PizaaHut जाने लगे,
दाल- रोटी तो मुश्कील से खायी है .
जिन्दगी ये किस मोड पे ले आयी है .....
Work Relation हमने बडाये ,
पर दोस्तो की संख्या घटायी है .
Professional ने की है तरक्की ,
Social ने मुंह की खायी है.
जिन्दगी ये किस मोड पे ले आयी है ...
1 comment:
Hello. This post is likeable, and your blog is very interesting, congratulations :-). I will add in my blogroll =). If possible gives a last there on my blog, it is about the Toner, I hope you enjoy. The address is http://toner-brasil.blogspot.com. A hug.
Post a Comment